HINDUAI
← All Devta
Maa Saraswati Ji
Maa Saraswati Ji

Maa Saraswati Ji Ki Aarti (Om Jai Saraswati Mata)

Goddess of knowledge, music and wisdom

ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥॥ ॐ जय सरस्वती माता ॥

चन्द्रवदनी पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी।सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥॥ ॐ जय सरस्वती माता ॥

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला।शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥॥ ॐ जय सरस्वती माता ॥

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥॥ ॐ जय सरस्वती माता ॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥॥ ॐ जय सरस्वती माता ॥

धूप दीप फल मेवा, मां स्वीकार करो।ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥॥ ॐ जय सरस्वती माता ॥

मां सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥॥ ॐ जय सरस्वती माता ॥

Ask HinduAI Open Jaap Mala